फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - ठाकुर धीर सिंह की प्रतिमा के लिए भूमि-पूजन

Sat, 10 Feb 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तहसीलदार ने भूमि दान करने वाले किसान को अनुमति पत्र सौंपा
विज्ञापन

(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। रोनी हरजीपुर में पृथ्वी राज सम्राट के सेनापति रहे ठाकुर धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। तहसीलदार सदर संजय सिंह ने भूमि दान करने वाले किसान को अनुमति पत्र सौंपा।
शुक्रवार को गांव में स्वामी यशवीर महाराज ने परंपरागत तरीके से भूमि पूजन कराया। किसान सहदेव ने भूमि पूजन के लिए पांच ईंट रखीं। वक्ताओं ने कहा शासन में तहसीलदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं लखनऊ जाकर अनुमति की तमाम प्रक्रिया पूरी कराई। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा ने बताया इस प्रकरण में सभी क्षेत्रवासियाें का सहयोग रहा है। समाज के हर व्यक्ति की भावनाएं इसी वीर योद्धा की प्रतिमा स्थापित कराने में जुड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया गांव में 15 फरवरी को प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इससे पूर्व सभी तैयारी पूरी कर ली जाएंगी। ब्लाॅक प्रमुख अक्षय पुंडीर, ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, बिरालसी प्रधान लोकेश पुंडीर, अंकुर राणा, भाजपा नेता नंद किशोर पुंडीर मोनी पुंडीर, बबली शर्मा, पूर्व प्रधान सुबोध पुंडीर, ऋतिक राणा, प्रशांत राणा आदि मौजूद रहे।

जलालाबाद चौधरी चरण सिंह व श्रद्धेय गायत्री देवी के साथ किला स्थित आवास पर गय्युर अली खान।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें