फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग, भीम आर्मी समेत इन संगठनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2020 07:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाथरस की बिटिया की बेरहमी से हुई हत्या को लेकर सामाजिक संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। भीम आर्मी, भारत एकता मिशन, कश्यप एकता मंच और वाल्मीकि क्रांति दल सहित कई संगठनों ने कलेक्ट्रेट में जबरदस्त धरना-प्रदर्शन कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस के साथ उनकी महावीर चौक व प्रकाश चौक पर तीखी झड़प भी हुई।

विज्ञापन


भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्र भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने हाथरस की घटना की कड़ी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भीम आर्मी ने ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश मे राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की, ताकि सूबे की कानून व्यवस्था दुरुस्त हो सके। भीम आर्मी ने हाथरस प्रकरण में मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी व पांच करोड़ रुपये दिलाने की मांग की है। इस दौरान कपिल मलीरा, रजत मिठारिया, अभिनव पालीवॉल, विकास गौतम आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन व भाकियू तोमर ने भी कचहरी मे चल रहे भीम आर्मी के धरने को अपना समर्थन दिया। वाल्मीकि क्रांति दल ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन दिया। मृतका के परिवार को सुरक्षा और मुआवजा देने के साथ ही हत्यारों पर रासुका लगाए जाने और योगी सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में दीपक गंभीर, गोपाल सुधाकर, मनोज सौदाई, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, समाजसेविका कुल्लनदेवी के नेतृत्व में भी राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन देकर परिवार को मुआवजा, सुरक्षा और आरोपियों पर एनएसए की मांग की गई। सुधीर कुमार, राकेश, राजू मचल, रिंकू, पीयूष आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: बिजनौर: महिला के अपहरण की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप, फिर सामने आया असली सच
विज्ञापन


पुलिस ने किया कलेक्ट्रेट जाने से रोकने का प्रयास
भीम आर्मी, भारत एकता मिशन और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर महावीर चौक की तरफ से कलेक्ट्रेट पर जा रहे थे। इसी दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने उन्हें कलेक्ट्रेट जाने से रोकने के लिए पहले महावीर चौक और फिर प्रकाश चौक पर रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस की कार्यकर्ताओं से तीखी झड़प हुई, लेकिन इसके बावजूद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में जा पहुंचे, जहां जबरदस्त धरना-प्रदर्शन किया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें