फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: महिला के अपहरण की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप, फिर सामने आया असली सच

Fri, 02 Oct 2020 07:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में नजीबाबाद के गांव भोनावाला में घास काटने खेत गई एक महिला के अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। ड्रोन कैमरे से गन्ने के खेत में तलाश की गई। घंटों मशक्कत के बाद महिला के प्रेमी के साथ जाने की खबर से पुलिस ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद महिला को बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


नजीबाबाद के गांव भोनावाला निवासी व्यक्ति की 35 वर्षीय पत्नी अपनी जेठानी और परिजनों के साथ घास काटने खेत गई थी। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे खेत से महिला के लापता होने की खबर मिली। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

वहीं जानकारी पर सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल ड्रोन कैमरे की मदद से घटनास्थल को खंगाला। सीओ प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी संजय शर्मा ने परिजनों और ग्रामीणों से गहनता से पूछताछ की तो महिला के प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्काल प्रेमी से संपर्क किया तो प्रेमी कामेंद्र ने अपनी लोकेशन बताने में भ्रम पैदा किया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ पर उसने लापता महिला से प्रेम-प्रसंग होने और उसे बाइक द्वारा हरिद्वार के श्यामपुर में छोड़ आने की जानकारी दी है। दोपहर बाद महिला को बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थानाध्यक्ष को लेकर फिर खुला बड़ा राज... अफसरों की खामोशी पर उठे सवाल, पढ़िए पूरा मामला
 
इसके बाद एसपी क्राइम अनित कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर सीईओ प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी से घटना की जानकारी की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें