फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी के पर्व पर जमकर भंगड़ा, अलाव जलाकर मूंगफली रेवड़ी का लिया आनंद    

Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लोहड़ी पर नृत्य करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहड़ी का पर्व पंजाबी समाज ने मस्ती के साथ मनाया। आग जलाकर ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा किया। गांधी कालोनी और नईमंडी में विशेष आयोजन हुआ। मूंगफली और रेवड़ी का सभी ने जमकर आनंद लिया।       
विज्ञापन


गांधाी कालोनी के रामलीला ग्राउंड के लक्ष्मी नारायण मंदिर में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल एवं आदित्य राज ग्रुप ने गिद्दा और भंगड़ा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी लोग थिरकने को मजबूर हो गए। प्रोग्राम के बाद लोहडी को जलाया गया और ढोल की थाप पर सभी पंजाबी भाई बड़ी धूमधाम से नाचे। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुदेश बख्शी, सुदर्शन वत्स, विनोद छाबड़ा, विवेक चुग्घ, पवन छाबड़ा, राजकुमार साहनी, किशोर दुआ, राकेश हुडिया, घनश्याम हसीजा, देवराज अरोरा, प्रवीण भाटिया का सहयोग रहा।       

नईमंडी में भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लेडीज क्लब के इस कार्यक्रम में जमकर धमाल हुआ। महिलाओं ने नृत्य, संगीत के कार्यक्रमों में भाग लिया। मोना कपूर, रेनू अग्रवाल, मंजू छाबड़ा, मृदुल गोयल, नुपुर पुरी, सानिया बिंदल, सुगंधा ने भव्य प्रस्तुति दी। क्लब उपाध्यक्ष बीना शर्मा ने सभी को लोहडी की शुभकामनाएं दी।       
विज्ञापन


लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया      
खतौली। लोहड़ी का पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगा कर लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। रेवडी तथा मूंगफली का प्रसाद वितरण किया गया। सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलाव जलाकर ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं।

जिला उपाध्यक्ष राजकुमार छाबड़ा, उमेश सभासद, मुकेश चंदेल, राजा वाल्मीकि, भरतेश शर्मा, कंवरसैन जैन, अमित जैन, अनुज सहरावत सभासद, प्रमोद शर्मा, नीटू उपाध्याय, अंकित जाटव, रामकिशन सैनी, अजय राजपूत, संजय भुर्जी, रामकिशोर सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, दुर्गा संकीर्तन मंडल की ओर से दुर्गा मंदिर पर लोहड़ी का पर्व मनाया गया। रात्रि के समय महिलाओं ने नृत्य करते हुए एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें