फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यक्रम में भाकियू का हंगामा

विज्ञापन
सिसौली में भाजपा के कार्यक्रम के दौरान हुआ हंगामा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा के कार्यक्रम में भाकियू का हंगामा
विज्ञापन

भौराकलां। प्रदेश की योगी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिसौली के नगर पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया और भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए। इस दौरान नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत कार्यालय सिसौली में भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के पूर्व जिला मंत्री हरीश अहलावत, नगर अध्यक्ष यशपाल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष ओमेंद्र मुखिया, मास्टर विजेंद्र सिंह, सभासद सहदेव, बोबिंदर बंजी, सुभाष लोदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। हरीश अहलावत ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिए। चौधराण पट्टी में रामपाल के मकान से रामचंद्र के मकान तक 150 मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण भी किया। इसी दौरान भाकियू सिसौली इकाई के कार्यकर्ता अनंगपाल के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सरकार के विरोध में नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ता व भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री हरीश अहरावत चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें