फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों का कल्याण करती है श्रीमद् भागवत कथा: अरविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों का कल्याण करती है भागवत कथा: अरविंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री हरि सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में महावीर चौक के निकट बैंक्वेट हाल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन अरविंद जी महाराज ने कहा कि भागवत से भक्तों का कल्याण संभव है।
विज्ञापन

दूसरे दिन मुख्य यजमान अरविंद बंसल व कृष्ण गोपाल ने कथा का शुभारंभ कराया और महाराज का माला पहनाकर स्वागत किया। व्यासपीठ पर विराजमान अरविंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से ही भक्तों का कल्याण हो जाता है। संत प्रवर ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मानव के तीनों लोक सुधर जाते हैं। शुकदेव महाराज ने भी परीक्षित जी को श्रीमद् भागवत कथा सुना कर ही उनका उद्धार किया था। भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भागवत में मनुष्य के कल्याण के सभी उपाय लिखे हैं। केवल उन्हें जीवन में उतार लें तो जीवन सफल हो जाएगा। कथा आयोजन में अरविंद बंसल, सतीश सराफ, विकास गर्ग, रविंद्र जैन, अनिल नामदेव, बाल किरण, जनार्दन शर्मा, संतोष शर्मा, सरिता अग्रवाल, बृजमोहन शर्मा, एनपी निगम, अरुण चौधरी, एके पाठक, रविंद्र गुप्ता एडवोकेट, राधिका तायल, नरेश शर्मा, ओमपाल वर्मा, बीडी शर्मा, सरोज शर्मा, कन्हैया लाल, सुभाष मित्तल, प्रदीप मित्तल, अशोक गोयल, ब्रह्म प्रकाश का मुख्य रूप से सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें