फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर किए कागजात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। साध्वी हत्याकांड के आरोपी को छह घंटे के रिमांड पर लेकर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर साध्वी के कागजात बरामद किए हैं। पुलिस फरार महंत शंकर दास की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी लक्सर मार्ग के निकट 19 नवंबर को साध्वी का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त साध्वी सुनीता नाथ के रूप में हुई थी। एक सप्ताह बाद पुलिस ने तीन हत्यारोपियों बाबा बक्सरनाथ उर्फ अवधेश शर्मा, मंजीत एवं उमेश शास्त्री को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। हत्याकांड के दो अन्य आरोपी मनोज शर्मा निवासी गांव गुराना, थाना बड़ौत जिला बागपत और महंत शंकरदास निवासी जटाशंकर मंदिर खानपुर, जनपद हरिद्वार फरार थे। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि दो दिन पूर्व मनोज शर्मा कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया था। बुधवार को पुलिस ने उसे छह घंटे के रिमांड पर लिया। जिसकी निशानदेही पर साध्वी की आईडी समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए हैं। एक अन्य फरार आरोपी महंत शंकरदास की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें