फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना मूल्य और बकाया भुगतान के लिए भाकियू का पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने महावीर चौक से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। बकाया गन्ना भुगतान करने और गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग रखी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। गन्ना मूल्य घोषित होना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ता महावीर चौक स्थित जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष नवीन राठी, योगेश शर्मा और पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारुखी के नेतृत्व में महावीर चौक और प्रकाश चौक से पैदल मार्च करते हुए किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग रखी।
इसके बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। दोपहर के समय भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी किसानों के बीच पहुंचे और सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग रखी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को मांगपत्र सौंपा गया है। अध्यक्षता सरदार वीर सिंह और संचालन मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने किया। चौधरी ओमपाल मलिक, धीरज लाटियान, ओमप्रकाश शर्मा, योगेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर फारूखी, श्याम पाल चेयरमैन गुरमेल सिंह बाजवा, बलराम सिंह, सोनिया सैनी और सत्येंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें