फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भाकियू भानू ने दी एक्सईएन कार्यालय पर धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। भाकियू भानू की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष मामेश ठाकुर ने कहा कि कि बिजली विभाग दो हजार रुपये बकाया होने पर कनेक्शन काट रहा है। ऊंची पहुंच वालों के 50 हजार रुपये बकाया बिल पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। इस मामले में संगठन विद्युत विभाग के एक्सईएन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

रविवार को रामपुर तिराहा स्थित संगठन कार्यालय पर मासिक कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि एमडीए नई कॉलोनियों में बुलडोजर लेकर तोड़फोड़ करता है। सुबह फिर उन्हीं मकानों पर कार्य शुरू हो जाता है।

एमडीए में भ्रष्टाचार को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मुजफ्फरनगर में वाहन चेकिंग पर बाइक के पंद्रह हजार रुपये के चालान किये जा रहे हैं। अगर बाइक सवार पांच सौ रुपये दे देता है, तो उसे छोड़ दिया जाता है। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संगठन ज्ञापन देगा। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए अर्पित अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर विपिन, राजकुमार पाल, देवेन्द्र पुंडीर, राजीव धीमान, यामीन, गौरव मेहरा, नितिन प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें