खतौली स्कूल में हंगामें के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। भारतीय किसान यूनियन अंबावत के कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला मिट्ठूलाल स्थित कुंद-कुंद जैन पब्लिक स्कूल में घुसकर हंगामा किया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य के साथ नोकझोंक हुई।
मौहल्ला मिट्ठूलाल स्थित कुंद कुंद जैन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन अंबावत का नगराध्यक्ष शमीम कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे। एक कार्यकर्ता के बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शिक्षकों के साथ हाथापाई की नौबत आ गई। कस्बा इंचार्ज गजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ स्कूल पहुंचे। गेट पर बैठकर धरना देकर हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं से मामले की जानकारी ली, उधर स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों पर फीस बाकी है। जिसके लिए कहा गया था। कार्यकर्ता फीस जमा न करने का दबाव बनाते हुए बच्चे के साथ मारपीट का आरोप लगा रहे है। दोनों पक्षों का मामला सुनने के बाद मामला शांत किया गया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।