फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैरव बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
नई मंडी के बालाजी धाम से निकाली गई बटुक भैरव शोभायात्रा का शुभारंभ करते राज्य मंत्री कपिल देव अग् - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भैरव बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कल्लनपुर कछौली के महाकाल बटुक भैरव एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में रविवार को चार दिवसीय महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर पहले दिन शहर से लेकर गांव में मंदिर तक बटुक भैरव बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। उधर, गांव में मंदिर पर मेला लगा है। धार्मिक आयोजन 20 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव के पहले दिन रविवार को नई मंडी के बालाजी धाम से भैरव बाबा की शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना और आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के नई मंडी, भोपा पुल, टाउन हाल, शिव चौक, रुड़की रोड से होती हुई कल्लरपुर कछौली में भैरव बाबा के मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। बैंडबाजों और धार्मिक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह ने बताया कि भैरव बाबा के इस उत्सव में दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। सोमवार को गणेश पूजन, वेदी पूजन, ध्वजारोहण तथा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। मंगलवार को महाकाल भैरवाष्टमी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उत्सव में मां भगवती का जागरण होगा। बाबा का विशेष हवन पूजन, रुद्राभिषेक रात्रि 12 बजे होगा। बुधवार को पूर्णाहुति, आरती तथा बाबा का भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा। शोभायात्रा में राजकुमार पुंडीर, उमेश कुमार, पवन सैनी, कमल राणा, रुपेेंद्र, अमित पुंडीर, अमन, हरपाल सिंह चौहान, मुकेश धीमान, शांति देवी, ममता, उषा, दीपा, प्रियंका, अंजना देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें