फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़ ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
शिव चौक पर खुला बाजार में व गंतव्य को जाते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मान जाइए. अनमोल जिंदगी को सुरक्षित रखिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में कोरोना के केस लगातार मिलने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को बाजारों में भारी भीड़ रही, कई जगह तो जाम की स्थिति बनी रही। दाल मंडी और सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ। जिला परिषद मार्केट के सामने, फायर ब्रिगेड के पास भी भीड़ रही। हालत यह है कि अभी भी सब लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन की पूर्ण सफलता पर ऐसा लग रहा था कि लोग अपनी जिंदगी की सलामती को लेकर जागरूक हो गए हैं और डरे हुए हैं। सोमवार को बाजार खुले तो सुबह से ही काफी भीड़ हो गई। दोपहर में हालात ये रहे कि कई मार्केट में बिना एक-दूसरे से टकराए आदमी निकल ही नहीं पा रहा था। पहले से ही संवेदनशील दाल मंडी में भीड़ ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। सब्जी मंडी में भी भारी भीड़ दिखाई दी। शिवचौक और मीनाक्षी चौक के बीच कई बार जाम की स्थिति रही। भगत सिंह रोड, कचहरी रोड, सदर बाजार, नई मंडी की चौड़ी गली में भीड़ दिखाई दी। बाजारों में अचानक उमड़ी भीड़ ने महामारी से बचाव के नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया। सोशल डिस्टेंसिंग तो थी ही नहीं साथ ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर बिना मास्क के दिखाई दिए। यह हालत तब है, जब 15 दिनों से जिले में कोरोना को लेकर लगातार संक्रमित सामने आते जा रहे हैं। जो समझदार लोग हैं वह डरे हुए हैं, लेकिन कुछ लोग कोरोना को लेकर कतई चिंतित नहीं दिखाई दे रहे हैं।

मुजफ्फरनगर में रुड़की रोड पर नावल्टी चौक से अहिल्याबाई चौक तक लगा जाम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें