फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा, 2383 अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में 31 मई को होने वाली उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी।
कुल 2383 अभ्यर्थी जनपद के पांच केंद्रों पर परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व की परीक्षाओं की तरह ही इस परीक्षा को भी नकल विहीन और पारदर्शी बनाया जाए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही, मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें