फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबकतरे को पकड़ने पहुंचे युवकों को पीटा     

Sat, 11 Mar 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
थाने में हंगामा करते युवकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरथावल कस्बे में कोचिंग करने आए एक युवक की जेब से पर्स जेबकतरे ने साफ कर दिया। आरोपी को पहचान करने के बाद तीन छात्र पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़े, लेकिन वह थाने के सामने एक मस्जिद के बाथरूम में छिप गया।
विज्ञापन


युवकों ने आरोपी को बाथरूम से निकाला, लेकिन इसी दौरान जुमे की नमाज के बाद मौके पर रुके दूसरे समुदाय के युवकों ने तीनों छात्रों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को छुड़ाया और जेबकतरे को हिरासत में ले लिया। लेकिन वह थाने से फरार हो गया। बाद में एक सिपाही ने उसे पकड़कर हवालात में बंद किया। हिंदू संगठनों में छात्रों की पिटाई से जबरदस्त आक्रोश है।

शुक्रवार अपराह्न दो बजे पीपलशाह निवासी छात्र कोचिंग करने के बाद साथियों संग चरथावल बस स्टैंड पर प्राइवेट बस में बैठा था। इसी दौरान उसकी जेब से एक युवक ने पर्स गायब कर दिया। भनक लगने पर छात्र ने अपने दो साथियों के साथ उसका पीछा किया। युवक थाने के सामने एक मस्जिद में घुस गया।
विज्ञापन


छात्रों ने मस्जिद में घुसकर आरोपी को बाथरूम से निकाला, लेकिन उसने पर्स में नगदी निकालकर एक पाइप में छिपा दी। इसी बीच दूसरे समुदाय के युवकों को तीनों छात्रों की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों छात्रों को हमलावरों के चुंगल से छुड़ाया और आरोपी जेबकतरे को थाने ले आई। लेकिन युवक थाने से भाग निकला। 

सिपाही तरुणपाल ने थाने से दो किलोमीटर दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया। छात्रों की पिटाई की सूचना पर भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। सीओ सदर शिवराज सिंह, थाना प्रभारी छपार, एलआईयू इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौहान और पीएसी थाने पहुंची। खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया। छात्रों ने पिटाई करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तीनों का सीएचसी में मेडिकल कराया।

आरोपी जेबकतरा सोनू पुत्र अनीस मक्खीनगर थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है। उसके कब्जे से पर्स और 1400 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि जेबकतरे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। देर शाम पूर्व चेयरमैन पति इस्लामुद्दीन त्यागी, नीटू त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्यागी, राहुल सिंह पुंडीर, अनुज त्यागी, दुष्यंत पुंडीर, पूर्व नगराध्यक्ष विजय त्यागी, मिथुन त्यागी, राजबीर कश्यप ने पिटाई के मामले में सुलहनामा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें