फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ बालियान ने जनता से घरों में रहने की अपील की

विज्ञापन
डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जीवन बचाने के लिए सचेत रहें : बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने जिले की जनता से घरों में ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन के लिए लोग घर से बाहर न निकलें। दिल्ली में अपने आवास से एक वीडियो जारी करते हुए डॉ संजीव बालियान ने जनता से अपील की है कि सरकार कोरोना को लेकर बेहद संवेदनशील है। वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार लगी है। ऐसी स्थिति में आम आदमी का यह कर्तव्य है कि वह सरकार ने निर्देशों का पालन करे। बिना किसी मजबूरी के घर से बाहर न निकले। जीवन बचाने की इस लड़ाई में पूरी तरह सचेत रहे।
विज्ञापन

मंत्री और विधायक ने प्रशासन को दिए 25-25 लाख
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री एवं शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन को अपनी विधायक निधि से 25 लाख रपये देने की घोषणा की है। वह अपना एक माह का वेतन भी कोरोना वायरस से बचाव में देंगे। उधर, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने भी अपनी निधि से 25 लाख रुपये प्रशासन को दिए हैं। दोनों ने डीएम को भेजे पत्र में कोराना वायरस के संक्रमण से जनता को बचाने के लिए मास्क और सैनिटाइजर खरीदने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें