खरड़ गांव के किसान इंटर कॉलेज में छात्राओं को संबोधित करते रवि शास्त्री।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लक्ष्मीबाई जैसी बहादुर वीरांगना बनें बेटियां
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ से संचालित यज्ञ महोत्सव एवं वेद प्रचार अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में यज्ञ के दौरान रवि शास्त्री ने कहा कि हमारी बेटियां लक्ष्मीबाई जैसी बहादुर और वीरांगना बनें। उन्होंने युवाओं को दुर्व्यसनों से बचने का आह्वान किया। कहा कि दुर्व्यसनों से बचकर ही सुख की प्राप्ति हो सकती है।
किसान इंटर कॉलेज खरड़ में यज्ञ एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रवि शास्त्री ने कहा कि हमारी बेटियों को लक्ष्मीबाई जैसी बहादुर बनने की आवश्यकता है। उन्होंने स्त्री शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। आर्य समाज पहले से ही पाखंड का खंडन करता आया है। समाज के हर वर्ग व प्रत्येक इकाई को वेद पढ़ना चाहिए। समाज को अच्छे व्यक्तियों को पुरस्कार एवं बुरे व्यक्तियों का तिरस्कार करने की आवश्यकता है।
योगाचार्य मुकेश ने कहा कि राष्ट्र की प्रत्येक बेटी को स्वाभिमान एवं सम्मान के साथ जीना चाहिए। यज्ञ में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। मौके पर प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सहरावत, ऋषिपाल आर्य, अशोक कुमार, रामपाल सिंह, बोबिंद्र, प्रवेंद्र, लोकेश कुमार, विक्रम चौधरी सहित कॉलेज के सभी अध्यापक, छात्र-छात्राएं मौजूद रही।