फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 वालंटियरों का जत्था गाजीपुर बार्डर रवाना

विज्ञापन
2-गांव ककरौली से गाजीपुर बॉडर के लिए रवाना होते युवा किसान। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बुढ़ाना। कृषि कानूनों के लेकर चल रहे किसान आंदोलन में बुढ़ाना ब्लॉक से पचास वालंटियरों का जत्था भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार के नेतृत्व में गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। भाकियू के जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने सभी को वालंटियर कार्ड उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

बुधवार को तहसील क्षेत्र के कई कार्यकर्ता भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार के नेतृत्व में मेरठ-करनाल हाईवे पर बायवाला पुलिस चौकी के पास एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने 50 वालंटियर कार्ड दिए। सभी वालंटियर धरना स्थल पर व्यवस्था को संभालने में सहयोग करेंगे। सभी वालंटियर 24 घंटे अपनी-अपनी ड्यूटी पर समय के अनुसार मुस्तैद रहेंगे। संजीव पंवार ने बताया कि बुधवार को वैल्ली, माजरा, रसूलपुर दभेड़ी व फुगाना गांव से किसान राशन लेकर धरना स्थल की ओर रवाना हुए।
तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि जब तक सरकार कानून वापस नही लेती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान तेज सिंह, राजबीर, वीर सिंह, चरण सिंह, बिजेंद्र, तैमूर, देवेंद्र, राजेंद्र, असलूफ, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें