बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर बकाया बिजली बिल का चुकाने का फरमान दिया है। यह कार्रवाई पॉवर कार्पोेरेशन लिमिटेड ने शासन को विभागों पर बकाया बिजली भुगतान की सूची सौंपी है। इस कारण ही आला अफसर हरकत में आ गए हैं। मंडल में विद्युत विभाग का सबसे कम बकाया जनपद पर है।
मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी ने विद्युत व्यवस्था में सुधार के संकेत देने के साथ ही अफसरों से भी इसका फीड बैक लिया था, जिसके चलते 72 घंटे में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दिए। साथ ही बकाएदारों पर भी शिकंजा कसने को कहा। इसके बाद उप्र पॉवर कार्पोरेशन ने शासन को सरकारी दफ्तरों, विभागों पर बकाया की सूची सौंपी। इनमें प्राथमिक विद्यालय भी शामिल हैं।
इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जनपदों के बीएसए को आदेश जारी कर बकाया भुगतान जमा करने को कहा है। सहारनपुर मंडल में जनपद पर विद्युत बिल सबसे कम बकाया है। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग पर स्कूलों में मार्च माह तक एक लाख 74 हजार रुपये की बिजली फुंकी है। पहले नंबर पर सहारनपुर 2 लाख 70 हजार रुपये तथा दूसरे नंबर पर शामली 2 लाख 19 हजार रुपये बिजली बकाया है।
बिल का भुगतान करने के बाद उसकी स्लिप और डिटेल को विभाग के वित्त विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि इस बाबत अभी आदेश नहीं आए हैं। आदेश आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी। जनपद के सभी स्कूलों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त है। इनके बिलों की जानकारी ली जाएगी।