फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरकों की कराई गई तलाशी

Sun, 08 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश की जेलों मेें देर रात डीएम और एसएसपी द्वारा मारे गए छापों के बाद जिला जेल में अलर्ट कर दिया गया। अफसर कई बार बैरकों की तलाशी कराने में जुटे हैं। अब ऐसे बंदियों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके परिजन चुनाव लड़ते हैं और जो रसूखदार हैं।       
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशों पर शुक्रवार रात प्रदेश की कई जेलों में जिलों के एसएसपी और डीएम ने छापे मारे और ऐसे बंदियों की तलाश की जो राजनीतिक रसूखदार हों। छापों का पता चलते ही जिला जेल में अफसरों ने बैरकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। दिन में कई बार बैरकों की तलाशी कराई और ऐसे बंदियों से बात की।

ऐेेसे भी बंदियों की पहचान की जा रही है जो पूर्व में कोई भी प्रधानी या बीडीसी का चुनाव लड़ चुके हों। राजनीतिक बंदियों के परिजनों की कुंडली भी खंगाली जा रही है। अफसर पहले ही 25 ऐसे बंदियों की सूची तैयार करके आयोग को भेज चुके हैं जो जेल के अंदर रहते हुए मतदान के दिन चुनाव प्रभावित कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो सूची में और नाम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें