फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक के बाहर प्रदर्शन करते हुए बैंक कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मियों ने नई आर्थिक नीतियों के विरोध में नई मंडी में पीएनबी की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार एक दिवसीय राष्ट्र व्यापी हड़ताल होने के चलते कर्मचारियों ने एक दिन पहले मंगलवार शाम पांच बजे पीएनबी की मुख्य शाखा के समक्ष प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों का आरोप है कि सरकार की नीति कामगार विरोधी है। श्रम सुधारों की आवश्यकता है। इन सभी मांगों को लेकर हड़ताल है। कामरेड आरपी शर्मा ने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विलय करके प्राइवेट बैंकों को बढ़ावा दे रही है। बैंकों के ग्राहकों की जमा राशि पर ब्याज दर लगातार घटाई जा रही है। कारपोरेट घरानों के ऋणों की वसूली नहीं की जा रही है तथा उनके ऋण माफ किए जा रहे हैं। कामरेड राजीव जैन, रविंद्र सिंह, तेजराज गुप्ता, लवलेश गुप्ता, मुकेश भार्गव, आशीष भटनागर, संजीव जैन, निहारिका वशिष्ठ, प्रदीप मलिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें