बैंक में उमड़ी ग्राहकों की भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चार दिन बाद खुले बैंक, लोगों की उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। चार दिन बाद खुले बैंकों में बुधवार को भीड़ रही। लोग पैसा जमा करने और निकालने के लिए लंबी लाइनों में लगे रहे। चेक क्लीयर कराने को भी लोग परेशान दिखाई दिए।
शनिवार और रविवार की बैंकों की सरकारी छुट्टी थी। सोमवार और मंगलवार को बैंकों में हड़ताल रही। चार दिन लगातार बैंक बंद रहने से आम आदमी पूरी तरह परेशान दिखाई दिया। परेशानी का बड़ा कारण यह था कि अधिकतम एटीएम खाली हो गए थे, कुछ खराब पड़े हैं। ऐसे हालात में जब बुधवार को बैंक खुले तो सुबह दस बजे से ही बैंक शाखाओं में लोगों की भीड़ नजर आई। पैसा जमा करने और निकालने के साथ चेक क्लीयर को लेकर को लेकर भी लोग लाईन में रहे।
रेलवे रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा और नईमंडी शाखा में सबसे ज्यादा भीड़ रही। पीएनबी की शाखाओं पर भी यही स्थिति मिली। एलडीएम राजेश चौधरी ने बताया कि बैंकों में चार दिन बाद खुलने पर लगभग एक हजार करोड़ का व्यापार हुआ।