फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बैंक मैनेजर से बैग लूटा, सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने बैंक मैनेजर से बैग लूटा
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। इंडियन बैंक के मैनेजर से बाइक सवार दो बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने के लिए घंटों घेराबंदी की। इसके बावजूद भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।
विज्ञापन

रतनपुरी में ब्रह्ममुनि जगदीश चंद्र कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में इंडियन बैंक की शाखा है। इस बैंक में नितिन कुमार मैनेजर के रूप में कार्यरत है। सोमवार शाम को बैंक मैनेजर नितिन कुमार बैंक बंद करके बाइक द्वारा खतौली जा रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे सठेड़ी और बड़सू के बीच पहुंचे, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश बहुत तेजी के साथ आए और उन्होंने बैंक मैनेजर की बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी। बाइक के रुकने से पहले ही उनमें से एक बदमाश ने बैंक मैनेजर नितिन कुमार से उसका बैग झपट लिया। बैग झपटते ही दोनों बदमाश बाइक फरार हो गए। पीड़ित बैंक मैनेजर ने अन्य राहगीरों की सहायता से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक मैनेजर से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस ने काफी देर तक आसपास के संपर्क मार्गों के अलावा जंगल के मार्गों पर भी बदमाशों की तलाश में काबिंग की। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। बैंक मैनेजर ने बताया कि दोनों बदमाश सिर पर हेलमेट लगाए हुए थे। लूटे गए बैग में बैंक की चाबी, एटीएम कार्ड, बाइक के कागज, मोबाइल फोन के अलावा करीब दो हजार रुपये की नकदी थी। जिसे बाइक सवार बदमाश छीन कर भाग गए। घटना के संबंध में बैंक मैनेजर ने रतनपुरी थाने पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें