फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू आज रेल रोककर करेगी चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में भाकियू बृहस्पतिवार को रेल रोक कर प्रदर्शन करेगी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर किसान दोपहर में दो घंटे तक ट्रेन रोको आंदोलन करेंगे। यह रेल रोको आंदोलन शांति पूर्वक रहेगा। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने बताया कि दिल्ली बॉर्डर पर बीते ढाई माह से आंदोलन कर रहे किसानों के संयुक्त मोर्चा ने बृहस्पतिवार यानि आज स्टेशनों पर ट्रेनों को रोकने की घोषणा की है। भाकियू रेल रोक कर प्रदर्शन करेंगी।
किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और किसान बृहस्पतिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक रेल रोक कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जो भी ट्रेन आएंगी उसे यहां रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन शांतिपूर्वक होगा। ट्रेन के चालक और यात्रियों को फल खिलाए जाएंगे। उन्हें पानी भी पिलाया जाएगा। बच्चों को दूध दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------------
कैंडल मार्च निकाल कर किसानों को श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। वाल्मीकि क्रांति दल ने मोहल्ला आबकारी से लेकर शिव चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। केंद्र सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गंभीर के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च में मनोज सौदाई, गोपाल सुधाकर, सोनू सिलेलान, नरेश नंदन, रमाकांत, कमल घावरी, मास्टर प्रदीप,माधवराम, शालिनी, तरुण सुधा, सुधीर कुमार पार्चा, सुनील वैद्य, रोहित आदि शामिल रहे।
-------
चेयरपर्सन के खिलाफ 25 को जेल भरों आंदोलन करेंगे व्यापारी
मुजफ्फरनगर। समस्त नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन से संबद्ध उप्र उद्योग व्यापार संगठन की आपात बैठक में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आवास के पास से 25 फरवरी को जेल भरो आंदोलन करने की घोषणा की गई। तुलसी पार्क में हुई बैठक में व्यापारियों ने बताया कि पालिका की ओर से फोन कर दुकानदारों पर रसीद कटवाने का दबाव बनाया जा रहा है। 25 फरवरी को दो सौ व्यापारी जेल भरो आंदोलन करेंगे। चेयरपर्सन के आवास के पास से यह आंदोलन किया जाएगा। बैठक में राकेश त्यागी, राजेंद्र अरोरा, कृष्ण गोपाल मित्तल, भानू प्रताप सिंह, वीरेंद्र अरोरा, किशनलाल नारंग, प्रतीक अरोरा, महेंद्र नाथ, जसप्रीत सिंह, पवन मौजूद रहे।
------------------
आज नौ केंद्रों पर 2864 लोगों को लगेगा टीका
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज फ्रंट लाइन वर्कर को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 19 सत्रों में 2864 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए जनपद में नौ केंद्र बनाए गए है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपडा ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में 413, जिला अस्पताल में 125, शांति मदन हॉस्पिटल में 400, कुष्ठ विभाग में 200, पुलिस लाइन में 599, पुलिस लाइन यातायात में 110, पुलिस लाइन स्कूल में 400, बुढ़ाना में 171, चरथावल में 126, जानसठ में 130, खतौली में 190 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें