कन्हैया हत्याकांड के संबध में कलक्ट्रेट में ज्ञापन देते हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उदयपुर की घटना के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। हत्यारों को फांसी और राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग की गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि राजस्थान के उदयपुर में दुकान में घुसकर व्यापारी कन्हैया लाल की हत्या की है, इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जब से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से ही हिंदू विरोधी कार्य हो रहे हैं। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता सरकारी नौकरी और आवास उपलब्ध कराने की मांग की। विभाग अध्यक्ष ललित माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, सह जिला संयोजक पंकज, नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल, जिला प्रचार प्रमुख भूपेंद्र सिंह, संगठन मंत्री अनूप सिंह, मोहित बंसल, ललित मचल, युगांतर पुंडीर, शिवम तायल, विशाल पाल, शिवम चौधरी, सचिन गुप्ता, रुपेश त्यागी, सर्वेश कुमार, मनोज मोघा, नवनीत सैनी, शिवम आदि मौजूद रहे।