फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की बयानबाजी से बिफरे बजरंग दल नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। गाजियाबाद के डासना मंदिर में घुसकर एक किशोर के पानी पीने पर उसके साथ मारपीट करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में धौलाना के विधायक असलम चौधरी द्वारा मंदिर में प्रवेश करने और मंदिर के बाहर लगे बोर्ड को हटाने संबंधी की गई बयानबाजी पर बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन

बजरंग दल नेता विकास त्यागी द्वारा बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर अपलोड की वीडियो क्लिप में कहा कि गाजियाबाद के डासना मंदिर में विधायक असलम चौधरी यदि हिंदुओं के देवी-देवताओं के प्रति अपनी श्रद्धा व पूर्व में किए कृत्यों का पश्चाताप करने के लिए मंदिर आना चाहते हैं तो उनका स्वागत होगा। यदि विधायक जेहादी मानसिकता के तहत मंदिर में प्रवेश करना चाहते हैं तो उनका विरोध होगा। विकास त्यागी ने कहा कि मठ, मंदिर, साधु संत हमारी हिंदू संस्कृति के ऊपर यदि कोई हमला करने का प्रयास करेगा तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पडे़ंगे। विकास त्यागी ने सरकार से जेहादी मानसिकता रखने वालों को चिंहित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि विगत दिन डासना मंदिर में एक किशोर नल पर पानी पीने गया था। जहां उसके साथ मारपीट का आरोप लगा। इस मामले में धौलाना के विधायक असलम चौधरी ने मुख्यमंत्री को पोर्टल पर शिकायत कर मंदिर के गेट पर लगे बोर्ड को हटवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें