मृत गोवंश मिलने पर बजरंग दल में उबाल
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। नगर पंचायत के कूड़ा पृथक्करण केंद्र पर मृत गौवंश पड़ा होने की जानकारी मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। जिसकी उन्होंने मौके पर पहुंचकर गोवंश के शव का जमीन में दबवाया।
मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि नगर पंचायत के कूड़ा पृथक्करण केंद्र में एक गोवंश का शव पड़ा हुआ है। दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गोवंश की वहीं पर गड्ढा खोदकर दबवा दिया। जिला संयोजक पीयूष राणा ने बताया कि गौवंश के कान पर टैग भी लगा हुआ था। मगर टैग की जिस साइड में कोड लिखा होता है। वह हिस्सा कटा होने के कारण ये पता कर पाना मुश्किल था कि ये गोवंश किसी गोशाला का है। उन्होंने आरोपी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में ईओ मनोज यादव का कहना है कुछ लोग अपने मृत पशु यहां पर डाल देते हैं। जिनकी जानकारी मिल जाती है उसे दबवा दिया जाता है। गौवंश किस व्यक्ति ने डाला है इसकी जानकारी नहीं है। इस दौरान अंकित पाल, मनीष सैनी, सुमित शर्मा, आर्यन पाल, नीरज पाल, अरुण मित्तल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहेा