फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार माह की बच्ची को बैग में बंद कर महिला को थमा गई मां

Fri, 03 Feb 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नवजात बच्ची - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पैंठ बाजार में आई महिला साढ़े चार माह की बच्ची को बैग में बंद कर सुजडू निवासी महिला को सौंप कर चली गई। आरोपी महिला के नहीं आने पर पीड़िता ने घर जाकर बैग खोला तो उसके भीतर साढ़े चार माह की मासूम बच्ची मिली। पीड़िता ने बच्ची को चिकित्सक को दिखलाया। उपचार से बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। महिला के परिजन बच्ची सौंपने वाली महिला की तलाश में जुटी है।       
विज्ञापन


शहर में मंगलवार को नुमाइश कैंप के पास सुजडू निवासी महिला सामान खरीदने गई थी। महिला के अनुसार एक महिला आई और बैग सौंपते हुए बोली कि वह सामने वाली गली में पैसे लेने जा रही है, थोड़ी देर के लिए बैग पकड़ ले। सुजडू निवासी पीड़िता ने बैग पकड़ लिया। घंटों बाद भी आरोपी महिला वापस नहीं लौटी। पीड़िता ने पास के दुकानदार को सुजडू का अपना पता बताकर बैग को लेकर घर लेकर चली गई। घर जाकर महिला ने बैग खोला तो भीतर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए।

बैग के भीतर करीब साढ़े चार माह की बच्ची बेहोशी की हालत में थी। पीड़िता बच्ची को लेकर चिकित्सक के यहां गई। उपचार के बाद बच्ची पूरी तरह होश में आ गई। महिला और परिजन आरोपी महिला की तलाश में जुटे हैं। इनका कहना है कि वह आरोपी महिला को अभी अपने स्तर से खोज रहे हैं, अगर वह नहीं मिली तो पूरा मामला पुलिस को बताया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें