फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने सड़क पर खेल रहे बालक को कूचला

Fri, 03 Feb 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव संधावली मेें गाड़ी से कुचले जाने से पांच साल के एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक बच्चे के परिवार वालों ने कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। जिससे पुलिस वापस लौट गई।  
विज्ञापन

   
पुलिस ने बताया कि मंसूरपुर के गांव संधावली निवासी रबिश का पांच साल का बेटा हुसैन अपने गांव के बालक के साथ गली में घूम रहा था। इसी दौरान गांव निवासी चालक शबलू फॉच्यूर्नर गाड़ी का हूटर बजाता हुआ तेजी से गली में आया। गली में गाड़ी के नीचे कुचले जाने से हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा बच्चा घायल हो गया।

किसी ग्रामीण ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना कर दी। हादसे की सूचना पर मंसूरपुर पुलिस गांव पहुंची। मृतक बालक के परिवार के लोगों ने कार्रवाई करने से इंकार करते हुए पुलिस को वापस लौटा दिया। पुलिस ने बताया कि जिस परिवार के बालक की मौत हुई है, उस परिवार के कुनबे का ही गाड़ी चालक था। पुलिस ने बताया कि चालक विधानसभा का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी की गाड़ी चलाता है। कार भी प्रत्याशी की है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें