मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खो-खो प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की टीम को पहला स्थान मिला।
तीसरे दिन के खेल में वॉलीबाल महिला वर्ग और खो-खो पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए। महिला वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम मैच बीएससी विज्ञान व एनसीसी के मध्य हुआ, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष 15-13, 14-16 व 14-16 से विजयी रही। दूसरा मैच बीएससी विज्ञान बीकॉम प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीएफए 15-05, 15-05 से विजयी रही। तीसरे मैच में बीए प्रथम वर्ष व बीए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीए द्वितीय वर्ष 01-15 व 03-15 से विजयी रही। पुरुष वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में हुए मुकाबले में पहला मैच बीए प्रथम वर्ष व बीए द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीए द्वितीय वर्ष ने जीता।
दूसरा मैच बीए प्रथम वर्ष व बीकॉम द्वितीय वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीए प्रथम वर्ष ने जीता। तीसरे स्थान के लिए हुए कांटे के मुकाबले में बीए द्वितीय वर्ष ने एनसीसी को हराकर जीता। प्रतियोगिता पहले व दूसरे स्थान के लिए हुए निर्णायक मुकाबले में बीए प्रथम वर्ष ने बीएससी विज्ञान को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में अंकित धामा, सिद्धार्थ, फैसल, सौरभ शर्मा, तुषार, दुष्यंत, सुमित, रुद्र गौतम, रोहित, रिजवान व निकी चौधरी रहे। आयोजन में डॉ. दीपक मलिक, डॉ. रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, अमित कुमार, नितु गुप्ता, नीरज कुमार, प्राची चौधरी, श्रुति मौजूद रहे।