फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अमेरिका में गोल्ड मेडल जीतने वाले आयुष खोखर को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल विजेता आयुष खोखर के सम्मान में गांव दतियाना में स्वागत समारोह का आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष बृजवीर सिंह ने खिलाड़ी को पगड़ी व ट्राॅफी भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गांव दतियाना निवासी मास्टर ओमवीर सिंह खोखर के पुत्र भारत केसरी पहलवान आयुष खोखर ने हाल ही में अमेरिका में हुई विश्व पुलिस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उसके सम्मान में रविवार को ग्रामीणों ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया।
समारोह में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जाट महासभा के जिलाध्यक्ष ने ट्राॅफी व पगड़ी पहनाकर उसे सम्मानित किया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि आयुष खोखर ने सयुंक्त राज्य अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल जीतकर देश में ही नही, विदेश में भी दतियाना का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इससे पूर्व आयुष ने नेशनल पुलिस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। सभी को उसकी उपलब्धियों पर गर्व है। युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। युवा नशाखोरी से दूर रहकर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें। समाज की कुरीतियों को भी दूर करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सदर ब्लाक प्रमुख पति अमित चौधरी, संजीव खोखर, पवन राठी, मनीष अहलावत, दीपक चौधरी एडवोकेट अंकुर काकरान आदि लोग समारोह में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें