फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेल प्रतियोगिता में आयुष और इल्मा बने चैंपियन

विज्ञापन
फोटो कैप्शन।1. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जटवाड़ा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंस ककरौली। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जटवाड़ा में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में आयुष और बालिका वर्ग में इल्मा चैंपियन रहीं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आकाश वाजपेई ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन विजेता खिलाड़ियों व सभी प्रतियोगिताओं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्राफी व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग में यांत्रिक अभियंत्रण प्रथम वर्ष के छात्र आयुष कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्राॅफी जीती। बालिका वर्ग में सिविल अभियंत्रण प्रथम वर्ष की छात्रा इल्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संचालन विभागाध्यक्ष सिविल पवन कुमार ने किया। इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी जन्मेजय, डॉ. सोनवीर सिंह, डॉ. राजेंद्र, अभिनंदन सिंह, सुभाष चंद्र, प्रदीप कुमार, सोहित, विवेक, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें