शहर के आर्यपुरी में कराटे खिलाड़ी अयान को सम्मानित करते हुए : स्वयं
मुजफ्फरनगर। कराटे खिलाड़ी अयान ने 15 सेकेंड में 35 क्लेप पुशअप लगाकर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। एकेडमी पर अयान को पदक एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
कराटे प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा ने बताया कि आर्यपुरी स्थित एकेडमी पर कराटे खिलाड़ियों को जैपनीज एडवांस तकनीक के विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। अकेडमी इंडिया के डायरेक्टर शिहान वेदप्रकाश शर्मा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। सीनियर ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी सार्थक आर्य ने यूरोप में वर्ल्ड कराटे लीग में जबरदस्त प्रदर्शन किया। ब्लैक बेल्ट अयान ने 15 सेकंड में 35 क्लेप पुश अप लगाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। ब्यूरो