फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, जानसठ। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पशुओं में होने वाली बांझपन की बीमारी आजकल अधिक संख्या में देखी जा रही है, लेकिन अब इस बीमारी का इलाज है। बांझपन का एक कारण पशुओं में पोषक तत्वों की कमी भी है।
विज्ञापन

नया गांव में आयोजित शिविर में उन्होंने कहा कि पशु पालकों को ध्यान रखना चाहिए कि दुधारू पशुओं की सही तरीके से देखभाल की जाए। समय-समय पर पशुओं को कीड़ों की दवा अवश्य खिलाएं। पशुओं के पेट में कीड़े होने के कारण बांझपन हो सकता है। इसके अलावा भी अन्य बीमारियों को नजरअंदाज ना करें और कोई भी परेशानी होने पर पशु चिकित्सक को अवश्य दिखाएं।
गर्मियों में पशुओं को हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाने के लिए अधिक मात्रा में पानी पिलाते रहें। कैंप में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया। ग्राम प्रधान रोशन लाल सैनी और डॉ. विपिन कुमार का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें