फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित योग कर ह्दय रोग से बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित योग कर ह्दय रोग से बचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल में लगाए गए योग शिविर में भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि हृदय रोग खतरनाक रोग माना गया है, परंतु यौगिक जीवन व्यतीत करने से निश्चित जीवन जिया जा सकता है।
विज्ञापन

योग शिविर में उन्होंने बताया कि हृदय रोग के मुख्य कारण अधिक मात्रा में गरिष्ठ भोजन करना, रक्त में कोलेस्ट्राल का जमना, शराब, तेज दवाइयां, धूम्रपान, दोषपूर्ण फेफडे़, रक्त विकार ,मानसिक तनाव तथा उच्च रक्तचाप है। नियमित योगाभ्यास और वसा रहित शुद्ध सात्विक आहार से इस असाध्य रोग से बचा जा सकता है। यज्ञदत्त आर्य ने कहा कि मैं स्वयं हृदय रोग से पीड़ित था, परंतु नियमित योग साधना कर इस रोग से मुक्ति मिल गई है। उन्होंने ह्दय रोगियों से आह्वान किया कि नजदीकी योग केंद्र पर जाकर योग साधना करने और अपने आहार में परिवर्तन करके इस रोग से बचा जा सकता है। इस अवसर पर ऋषिपाल, वीर सिंह, मुकेश ठेकेदार, आचार्य रामकिशन सुमन, सुरेंद्र, सोमपाल, रजनी, रीतू, सुमन ,बेबी, गीता, किरण वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें