फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत खनन में रुपयों की मांग करने वाले सिपाही का ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत खनन में रुपयों की मांग करने वाले सिपाही का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने गंगनहर से रेत खनन के लिए अवैध वसूली की मांग की, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अभिषेक यादव ने सिपाही नाहर सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। इस संबंध में सीओ सदर को जांच दी गई है। बड़ी बात यह भी है लाइन हाजिर हुआ सिपाही नाहर सिंह 17 साल तक किसी मामले में बर्खास्त रह चुका है। कोर्ट के आदेश पर उसकी बहाली हुई है।
विज्ञापन

गंगनहर बंद होने पर धमात के पास गंगनहर से लोग रेत निकाल रहे हैं। मंगलवार सुबह भी रेत निकालने वालों में मारपीट हुई थी। कुछ लोग एक ट्राली से एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर लेकर फरार हो गए थे। गंग नहर से लगातार रेत निकाला जा रहा है। मंगलवार को यहां तैनात कांस्टेबल नाहर सिंह यादव का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह रेत खनन करने वालों से खनन कराने के लिए रुपयों की मांग कर रहे हैं। भाकियू नेता मांगेराम त्यागी ने इस संबंध में एडीजी से पुलिसकर्मी की शिकायत करते हुए ग्रामीणों से गंगनहर से रेत निकालने की एवज में अवैध वसूली की मांग किए जाने का आरोप लगाया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बुधवार को आरोपी पुलिसकर्मी नाहर सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, सीओ सदर कुलदीप कुमार ने बताया कि लाइन हाजिर किया गया कांस्टेबल नाहर सिंह यादव है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल नाहर सिंह यादव पहले किसी मामले में लगातार 17 साल तक बर्खास्त रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें