देवबंद। सहकारी गन्ना विकास समिति की करीब 65 बीघा कृषि योग्य भूमि की नीलामी बुधवार को अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुई। जिला गन्ना अधिकारी ने कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि दो साल के लिए कृषि भूमि की नीलामी की गई है।
डीसीओ कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। समिति के विशेष सचिव प्रेमचंद चौरसिया और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अभय कुमार ओझा ने बताया कि कृषि योग्य भूमि की नीलामी तीन हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से निर्धारित की गई थी। कुरलकी में कृषि योग्य भूमि खाता संख्या (231-211) की नीलामी 6700 रुपये प्रति बीघा, इसी गांव के अन्य भूमि खाता संख्या (827) की नीलामी 3100 रुपये बीघा, बेगमपुर चकडाला की 3500 रुपये बीघा की दर से नीलाम की गई है। गन्ना अधिकारियों ने बताया कि समिति की कृषि योग्य भूमि 105 बीघा के करीब है। जिसमें से 65 बीघा भूमि की दो साल के लिए नीलामी की गई है। नीलामी के समय बोलीदार वेदपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, संजय कुमार, अर्जुन, मोहित और सुखबीर सिंह आदि रहे।