फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर छह लाख लूटने का प्रयास, चेन लूटकर फरार

विज्ञापन
मोरना में बदमाशो दुवारा लूट के प्रयास: की जानकारी देते पीड़ित गुड़ व्यापारी तंजीम व कमरूदीन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मोरना। बदमाशों ने बुधवार शाम गुड़ व्यापारियों से तमंचे से आतंकित कर छह लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। गुड़ व्यापारी से मारपीट भी की। एक व्यापारी की सोने की चेन लूट ली। शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तो बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव दौलतपुर निवासी ताजीम और कमहेड़ा निवासी कमरुदीन गुड़ कारोबारी हैं। मोरना के मुख्य बाजार शहीद आलू वाले की मार्केट में उनकी दुकान है। बुधवार को मुजफ्फरनगर की बैंक से उन्होंने छह लाख रुपये निकाले थे। ये रुपये बैग में रखकर दोनों व्यापारी शाम लगभग सवा सात बजे मोरना अपनी दुकान के बाहर पहुंचे, तभी से तमंचा लेकर दो युवक उनके पास पहुंचे और तमंचे से आतंकित कर मारपीट की।
नकदी से भरा बैग लूटने की कोशिश की। शोर मचाने पर व्यापारियों की दुकान पर भुगतान लेने के लिए बैठे इरशाद, शाकिर, जुम्मा, रिजवान, जावेद, तुराब नदीम आदि मौके पर पहुंचे, जिस पर दोनों बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

बताया गया, कि बदमाशों के कुछ साथी पहले से ही चालू कार में बैठे थे। जो अपने दोनों साथियों को बैठाकर फरार हो गये। आरोप है, कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने कमरुद्दीन के गले की सोने की चेन लूट ली। सूचना देने पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर एक बदमाश की शनाख्त करते हुए पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें