फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ग्रामीण के दफ्तर में लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) के दफ्तर में लूट की कोशिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के महावीर चौक स्थित अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) के दफ्तर में शनिवार शाम नलकूप का बिल जमा कराने के बहाने घुसे दो युवकों ने लूटपाट का प्रयास किया। दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों के शोर मचाने पर युवक भाग निकले। पुलिस मामले को बिल जमा कराने का विवाद मानते हुए जांच कर रही है।
शहर के महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ग्रामीण यतेंद्र सिंह का ऑफिस है। दफ्तर के कमरा नंबर-दस में ग्रामीण क्षेत्र के नलकूपों के बिल सही करने के साथ ही जमा भी किए जाते हैं। शनिवार शाम दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर तनुज कुमार, कैशियर लवकुश व राजकुमार और ट्यूबवेल मुंशी लोकेंद्र कुमार मौजूद थे। कक्ष के बाहर गनमैन सुभाष भी मौजूद था। उसी समय दो युवक सिर पर हेलमेट लगाए हुए ऑफिस में पहुंचे और गनमैन से नलकूप के बिल जमा कराने के लिए पूछा, जिसने उन्हें कमरा नंबर-दस में भेज दिया। विभागीय कर्मचारियों का आरोप है कि कमरे में घुसते ही दोनों युवकों ने अंदर से गेट बंद कर वहां मौजूद चारों कर्मचारियों पर पिस्टल तान दी और सरकारी कैश मांगा। कर्मचारियों ने आधा घंटे पहले ही कैश बैंक में जमा करा दिए जाने की बात कही, जिस पर दोनों युवकों ने कर्मचारियों के मोबाइल छीन लिए। कर्मचारियों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों व गनमैन से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो वे बंद पाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस हरशरण शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि दोनों युवक अपने नलकूप का बिल जमा कराने पहुंचे थे, जहां उनकी किसी बात को लेकर कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर कर्मचारियों पर तान दी थी, जिसे लूट का प्रयास बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें