छपार। क्षेत्र के गांव बरला में एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आठ वर्षीय बालिका दोपहर के समय घर से सामान लेने के लिए गई है। लेकिन वह शाम के समय अपने घर पहुंची। उसने अपने परिजनों को बताया कि एक व्यक्ति उसे बहका कर अपने साथ जंगल में ले गया वहां उसके साथ गलत की काम कोशिश की, शोर मचाने पर वह भाग गया। सूचना पर सीओ सदर हेमंत सिंह ने भी मौका मुआयना किया। उनका कहना है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद