जानसठ। कृषि फार्म पर किसान के दो दोस्तों ने नौकर को शराब पिलाकर अचेत कर दिया और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। महिला किसी तरह से उनके छुटकर भाग निकली और पूरी रात जंगल में बिताई। महिला ने सुबह किसान को फोन करके घटना की जानकारी दी। यह घटना पूरे क्षेत्र में फैल गई। जानकारी में आने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानसठ क्षेत्र में स्थित इस कृषि फार्म पर नौकर और उसकी पत्नी रहते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की रात किसान की गैर मौजूदगी में उसके दो दोस्त कृषि फार्म पर पहुंचे। आरोप है कि किसान के दोस्तों ने शराब में गोलियां मिलाई थी, जिससे शराब पीने के बाद नौकर बेहोश हो गया। महिला कृषि फार्म की दीवार कूदकर जंगल में जाकर खेतों में छिप गई। किसान ने अपने दोस्तों को सबक सिखाने को पंचायत भी की। इसी वजह से पीड़ित पक्ष ने पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी। घटना का पता चलने पर पुलिस जांच पड़ताल करने घटनास्थल पर भी पहुंची थी। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी का कहना है कि घटना की सूचना मिली थी। दरोगा को जांच पड़ताल के लिए भेजा गया था। पंचायत होने की बात का भी पता चला है, लेकिन उनके पास पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।