फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भोकरहेड़ी में नौकर को नमाज पढ़ाकर धर्मांतरण की कोशिश, तनाव

विज्ञापन
भोपा। सिकरी निवासी अफसर । स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
भोपा(मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के सीकरी गांव में 15 साल से किसान अफसर के घर रह रहे नौकर के धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आया। आरोप है कि भोकरहेड़ी की मस्जिद में नौकर को नमाज पढ़ाई गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किसान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले से जुड़े तीन आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। उधर, आरोपी पक्ष का कहना है कि जमीन खरीदने की रंजिश में ही दूसरे पक्ष ने यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि किसान को 15 साल पहले बीमारी की हालत में किशोर मिला था। किसान ने उसे अपने घर पर रख लिया और खेती का काम कराने लगा। अब उसकी उम्र करीब 26 साल हो चुकी है और वह किसान के पास ही रह रहा था।
आरोप है कि किसान ने अपने साथी सीकरी निवासी सलमान, जानसठ के चित्तौड़ा निवासी दानिश और सिखेड़ा के बिहारी निवासी अनस के साथ मिलकर दो दिन पूर्व नौकर को प्रलोभन देते हुए भोकरहेड़ी की एक मस्जिद में नमाज पढ़वाकर उसका धर्मांतरण कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रकरण की वीडियो वायरल की गई। पुलिस ने जांच कर चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। मुख्य आरोपी किसान अफसर को भोपा नहर से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया । नौकर के कोर्ट में बयान कराएं जाएंगे।
सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही वह गिरफ्तार किए जाएंगे। नौकर को किसान के घर से बरामद किया गया है। उसके परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
उधर, हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार उर्फ साधु गुर्जर, अंगेश, वैभव ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
-

भोपा थाने पर धरना देने की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि सीकरी गांव में किसान अफसर अली के घर नौकर अपनी मर्जी से रह रहा था। 15 दिन पहले सीओ व एसओ भोपा ने किसान और नौकर को बुलाकर बयान लिए थे। इसके बाद नौकर को किसान के साथ ही वापस भेज दिया था । कुछ लोग जिले का माहौल खराब करना चाहते हैं। भोपा पुलिस ने किसान पर गलत कार्रवाई की है। जल्द ही भोपा थाने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।


परिजन बोले, जमीन की रंजिश का मामला
किसान के बेटे अब्दुल्ला ने बताया कि उनके परिवार पर कुछ लोग खरीदी हुई जमीन वापस करने का दबाव बना रहे हैं। बिहारी, चित्तौड़ा व सीकरी के कुछ लोगों ने साजिश रचकर उसके पिता को फंसाया है। नौकर उनके यहां अपनी मर्जी से रह रहा था। जो आरोप लगाए गए हैं सभी झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें