फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावर को तीन साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावर को तीन साल की कैद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अदालत ने पुलिस टीम पर हमले के मामले में हमलावर शाहआलम को तीन साल दस महीने की कैद और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
खतौली कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2017 में चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया था। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया था। खतौली के ढाकन चौक निवासी आरोपी शाहआलम के खिलाफ सेशन सुपुर्द होने पर मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-छह में हुई। सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग के मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी की गई, जिसमें कोर्ट ने आरोपी शाहआलम को दोषी करार दिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट ने आरोपी शाहआलम को तीन साल दस महीने की कैद और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

हादसे की रिपोर्ट दर्ज
रामराज। थाना क्षेत्र के नयागांव में बुधवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी थी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में मृत युवक की पहचान थाना हस्तिनापुर निवासी युवक वासु और घायल की पहचान उसके दोस्त मोहित के रूप में हुई थी। घायल मोहित को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया था। मामले में वासु के नाना गोविंद शाह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें