जिले में 31 और कोरोना संक्रमित मिले
मुजफ्फरनगर। जनपद में पिछले 24 घंटे की अवधि में 31 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 19 मरीजों को ठीक होने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है।
सीएमओ डॉ प्रवीण कुुमार चोपड़ा ने बताया कि जनपद में बृहस्पतिवार को 932 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन के साथ ही कोविड अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। वहीं, जिले में 19 मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें जरूरी दिशा-निर्देश देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8,383 हो गई है। इनमें से 8,032 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि जिले में वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव की संख्या घटकर 244 रह गई है। जिले में अब तक 2,40,694 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 2,31,311 निगेटिव रहे हैं। वहीं, 1,000 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जनपद में कोरोना से अब तक 111 लोगों की मौत भी हो चुकी है।