हमलावर को मस्कट सहित दबोचा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी में दो पक्षों में हुए संघर्ष में फायरिंग और खुलेआम मस्कट लहराने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मस्कट बरामद कर ली है। आरोपी का मस्कट के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।
एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बिरालसी में पटाखे छोड़ने के विवाद में हुए संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को बिरालसी चौकी प्रभारी ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर सरेआम अवैध हथियार लहराने और फायरिंग कर सनसनी फैलाने का आरोप है। पुलिस ने सरेराह सनसनी फैलाने वाले हथियार मस्कट को भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर ली है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि मस्कट काफी दिनों से उनके घर पर रखा था। इस मामले में कवंरपाल पक्ष ने जितेंद्र समेत तीन हमलावरों के खिलाफ फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है।