फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - घर में घुसकर गवाह पर हमला, मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हत्या के मामले में गवाही देने से नाराज होकर किया गया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। तितावी में हत्या के मामले में गवाही देकर आए गवाह पर दूसरे पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर हमला करने कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तितावी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
गांव अमीर नगर निवासी अरुण कुमार ने तितावी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया कि उसका भाई सुधीर अमीर नगर निवासी नकली की हत्या के मामले में गांव के ही तीन लोगों केे खिलाफ गवाही देकर आया था। शाम के समय सुधीर अपने दो बच्चों को लेकर गांव में ही गोमा म्हाड़ी पर लगे मेले में गया था। वहां पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गवाही देने की रंजिश के चलते उसे घेर लिया। सभी ने एक राय होकर सुधीर पर लाठी डंडों से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर मौके से किसी तरह बचकर घर भाग आया। आरोप है कि हमलावर इसके बाद भी घर में घुस आए और उन्होंने सुधीर पर गोली चलाई, जिससे वह किसी तरह बच सका। शोर मचाने पर आसपास रहने वाले लोग व महिला ममता, लीला, सूरज मल आदि मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना के बारे में तितावी पुलिस को तहरीर दी गई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि अमीरनगर निवासी शशीकांत, श्रीकांत, रिशु व शिवांश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें