फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघा शकरपुर में बिजली चेकिंग करने गई टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेघा शकरपुर में बिजली चेकिंग करने गई टीम पर हमला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। गांव मेघा शकरपुर में बिजली चेकिंग करने गई विद्युत निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सरकारी कागजात भी फाड़ दिए गए। गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने मुकदमा दर्ज न होने पर थाने की बिजली काट दी, जो करीब दो घंटे बाद मुकदमा दर्ज होने पर जोड़ी गई।
कस्बा स्थित बिजलीघर के जेई संजीव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार को विद्युत निगम की टीम गांव मेघा शकरपुर में चेकिंग व राजस्व वसूली के लिए गई थी। टीम में लाइनमैन रवि, प्रदीप, दीपक व सुनील शामिल थे। आरोप है कि गांव पहुंचकर जब टीम कबूल सिंह के घर कनेक्शन की जांच करने लगी, उसी समय कुछ लोग वहां पहुंचे और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी कर दी। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कर्मचारियों के हाथ से सरकारी कागजात भी छीनकर फाड़ दिए और गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इस पर टीम गांव से लौट गई और थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने काफी देर तक मुकदमा कायम नहीं किया, जिससे गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने थाने का बिजली कनेक्शन काट दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर गांव मेघा शकरपुर निवासी आदेश, नीटू व कुलदीप समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद ही थाने का कनेक्शन जोड़ा गया। इस दौरान थाने के सभी कामकाज भी बाधित हो गए।
विज्ञापन

सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि बिजली कर्मचारियों से बदसलूकी का मामला आया था, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बिजलीघर पर धरना देने की चेतावनी
पुरकाजी। भाकियू तोमर की बैठक वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जावेद बाबर फरीदी के कार्यालय पर हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग पर भ्रष्टाचार व उपभोक्ताओं का उत्पीड़न करने के आरोप लगाते हुए बिजलीघर पर धरना देने की चेतावनी दी। मनीष गुर्जर, शमशाद अहमद, विशाल चौधरी, बबलू गुर्जर, सुंदर गुर्जर, आसिफ फरीदी, शादाब फरीदी, शेरअली फरीदी, मुस्तफा फरीदी, फैज मोहम्मद और गुड्डू बाबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें