फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर हमला

विज्ञापन
थाना सिविल लाइन पर धरना देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता फोटो वीडियो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कनाडा में दो भारतीयों की हत्या और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कैंडल मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट पर हमला और धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने मौके से करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शांति भंग में चालान करके सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया। इसके बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई है। उधर, आरोपी के पक्ष में हिंदू संगठनों के नेताओं ने सिविल लाइन थाने में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
सपा जिलाध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता महावीर चौक पर कैंडल मार्च निकालकर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दे रहे थे। इसी बीच करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच यहां धक्का-मुक्की हुई। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। चार हमलावर आए और जान से मारने की धमकी दी गई। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिलाध्यक्ष पर हमले की जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं का कार्यालय पर जमावड़ा लग गया। संवाद

थाना सिविल लाइन पर धरना देते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता फोटो वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें