फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजवीर वर्मा पर हमले व पुलिस साठगांठ की होगी जांच

Fri, 25 Jul 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाल दयाल पब्लिक स्कूल के उप सचिव राजवीर सिंह वर्मा पर हमले और आरोपियों के साथ पुलिस की साठ-गांठ के आरोपों की जांच होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी शिकायत के बाद सीओ स्तर के अधिकारी से जांच के आदेश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उन पर किए हमले में मुख्य अभियुक्त समेत अन्य के विरुद्ध पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ रामाशीष यादव और थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर आरोपियों से साठ-गांठ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

आरोपी प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा और उसके जीजा मेरठ निवासी डॉक्टर मलय शर्मा की शिकायत भी की गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश दिए गए हैं।
n आरोपी प्रधानाचार्या को मिला स्टे : प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा, शिक्षिका शैली को कोर्ट से स्टे मिल गया था। जबकि आरोपी प्रमोद, अजीत और पंकज कोर्ट में सरेंडर कर जेल चले गए थे। रोबिन को गिरफ्तार कर उसका चालान किया गया था। इस मामले में रवि मास्टर, आशीष, श्रीकांत फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

n जांच सिर्फ औपचारिकता : स्कूल के उपसचिव राजवीर सिंह वर्मा का कहना है कि सीओ के खिलाफ जांच की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी को ही सौंप दी गई है। इसमें न्याय होता नहीं दिखाई दे रहा है। मेरठ के डाॅ. मलय शर्मा, उनकी साली मुख्य आरोपी ममता शर्मा समेत अन्य आरोपी लगातार साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें