फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर हमला, तीन घायल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, आरोपियों की तलाश शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर गांव मखियाली में बच्चों के विवाद में एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया। दो महिलाओं सहित तीन को चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली में शनिवार को हारुण की बेटी की शादी थी। रिश्तेदार भी आए हुए थे। रविवार सुबह हारुण के बच्चों का पड़ोसी जिशान के बच्चों से विवाद हो गया। उनके बेटे शाहनजर ने जिशान पक्ष के बच्चे को चांटा मार दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जिशान, रिजवान आदि हारुण के घर लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और घर में घुसकर हमला कर दिया। रिश्तेदारों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। हमले में हारुन व उसकी बेटी सीबा, बिलकिश पत्नी जहीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

उधर, किसी ने मारपीट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हारुन ने नई मंडी कोतवाली में जिशान, रिजवान, इमरान, लाखा, फुरकान, मुरसलीन, उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नई मंडी सीओ रुपाली रॉय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें