फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों के घर कुर्की के नोटिस चस्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। स्थानीय पुलिस ने वर्ष 2006 व 2009 से अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। अब कोर्ट द्वारा जारी कुर्की के नोटिस दोनों आरोपियों के घर चस्पा किए हैं।
वर्ष 2006 में मंत्री रही अनुराधा चौधरी से तितावी बघरा बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने की शिकायत की थी गई। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए उस समय तैनात रहे थाना प्रभारी सुबोध कुमार को कहा था। तब पूरी फोर्स के साथ थाना प्रभारी ने अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया था। इसका विरोध जताते हुए बघरा के कुछ लोगों ने थाना प्रभारी और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला बोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अतिक्रमण हटवाने के बाद लगभग 150 लोगों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। कई लोगों को जेल भेज दिया था। इस घटना के बाद से नौशाद उर्फ उई फरार चल रहा है। इसके अलावा दुष्यंत निवासी बरवाला मार्च 2009 से लूट और हत्या में फरार चल रहा है। उस पर तितावी क्षेत्र में खुर्शीद पुत्र इलियास की लूट के बाद हत्या का आरोप है। थाना पुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के घर कोर्ट द्वारा जारी कुुर्की के नोटिस चस्पा किए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें